BSSC Inter Level Mains Exam Syllabus 2020

BSSC Inter Level Mains Exam Syllabus :-

प्रश्न पत्र 1 विषय हिंदी :-

इस प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न माध्यमिक स्तर (सेकेंडरी) के होंगे| इस परीक्षा के प्रश्न हिंदी भाषा में भावों की शुद्ध एवं स्पष्ट अभिव्यक्ति की क्षमता, सहज बोध शक्ति के परीक्षण से संबंधित होंगे| जिसमें वाक्य, उपवाक्य, पदबंध, शब्द अक्षर एवं विसर्ग संधि, संज्ञा, वचन, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया विशेषण, समानार्थी शब्द/ विपरीतार्थक शब्द, हिंदी के प्रचलित कथ्य एवं मुहावरों आदि से संबंधित हिंदी भाषा एवं व्याकरण के प्रश्न आएंगे|
                

प्रश्नपत्र 2 सामान्य ज्ञान

खंड (क):-

सामान्य अध्ययन:-

इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी के आसपास के वातावरण की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के संबंध में उनकी योग्यता की जांच करनी होगी| वर्तमान घटनाओं एवं दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी संबंधी ऐसे प्रश्न भी शामिल किए जाएंगे जिनके बारे में जानकारी रखने की किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है|

समसामयिक विषय :-

वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएं, पुस्तक,लिपि,राजधानी, खेल-खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएं|

भारत और उसके पड़ोसी देश :-

पड़ोसी देशों का इतिहास, भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य एवं स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की मुख्य विशेषताएं, भारत का संविधान एवं राजव्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना, राष्ट्रीय आंदोलन