Narendra Modi: दूसरी बार भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए, नरेंद्र मोदी अब एक ग्लोबल फिगर हैं. वह शक्तिशाली, एक साहसिक निर्णय लेने वाले, दूरदर्शी के तौर पर जाने जाते हैं. दुनिया भर के राजनीतिक विद्वानों ने उनके बारे में जानने और ज्ञान प्राप्त करने के लिए उनकी रैलियों और भाषणों को सुना, देखा और भाग लिया है. लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई लोगों के लिए एक पहेली बने हुए हैं और उस पहेली को सुलझाने के लिए, अब तक भारतीय और विदेशी मूल के कई लेखकों द्वारा उन पर कई किताबें लिखी जा चुकी हैं.

आइये सबसे पहले नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तकें या किताबों के बारे में जानते हैं:

- ‘कर्मोदय ग्रंथ’ (‘Karmayoddha Granth’): अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक पुस्तक 'कर्मोदय ग्रंथ' का विमोचन किया. ‘कर्मोदय’ एक ऐसा व्यक्ति है जो लोगों के लिए धड़कता हुआ दिल है, एक राजनेता, एक कठिन कार्यपालक, एक सक्षम प्रशासक और एक आदर्श नेता जो उदाहरण के साथ आगे बढ़ता है. इन सभी गुणों को नरेंद्र मोदी के लिए व्यक्त किया गया है.

- "नरेंद्र मोदी-एक राजनीतिक जीवनी" (Narendra Modi: A Political Biography): एंडी मैरिनो ने इस पुस्तक में नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन को समेटने का प्रयास किया गया है.

- Centrestage: Inside the Narendra Modi Model of Governance - उदय माहुरकर (Uday Mahurkar). इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन तंत्र के संतुलित और अवैयक्तिक निर्णय शामिल हैं. किताब में मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई है.

Modi: Making of a Prime Minister: Leadership, Governance and Performance: विवियन फर्नांडीज (Vivian Fernandez). यह पुस्तक गुजरात के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए नरेंद्र मोदी द्वारा उपयोग किए गए कई अवसरों से संबंधित है.

- The Man of the Moment: Narendra Modi : एम वी कामथ (M V Kamath) और कालिंदी रानदेरी (Kalindi Randeri). नरेंद्र मोदी द्वारा यह पुस्तक रोलर कोस्टर जीवन और एक घाघ राजनीतिज्ञ के विकास को उजागर करती है, जिसने भारत में राजनीति के विस्तार को बढ़ाया है.

- The NaMo Story: A Political Life by किंग्सुक नाग (Kingshuk Nag). इस पुस्तक में नरेंद्र मोदी की चाय विक्रेता के बेटे से लेकर गुजारत के सीएम तक की यात्रा दी गई है.

- Narendra Modi: The Game changer: सुदेश वर्मा (Sudesh Verma). यह पुस्तक गुजरात के मुख्यमंत्री और उनके करीबी रिश्तेदारों के व्यापक साक्षात्कारों पर आधारित है जो नरेंद्र मोदी के विचारों और कार्यों को प्रभावित करते हैं.

जानें भारतीय प्रधानमंत्री की शक्तियां एवं कार्य क्या हैं?

- The Modi Effect: Inside Narendra Modi's campaign to transform India: लैंस प्राइस (Lance Price). इस पुस्तक में नरेंद्र मोदी लोक सभा चुनाव 2014 के विजेता, उनकी रणनीतियों और अभियान, जो उस समय लागू किये गए थे और पहले कभी नहीं देखे गए, इत्यादि पर चर्चा की जाती है.

- Narendrayan: Story of Narendra Modi by गिरीश डाबके (Girish Dabke). यह पुस्तक पाठक को नरेंद्र मोदी के जीवन और राजनीतिक जीवन का एक व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करती है.

- Modi: Common Man’s PM by किशोर मकवाना (Kishor Makwana). यह पुस्तक आम आदमी के पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में है जो मई 2014 में भारत के पीएम के रूप में शपथ लेने के बाद भारत के लोगों के लिए आशा की किरण बन गए.

- Narendra Modi Change We Can Believe: संजय गौरा (Sanjay Gaura).

- Prernamurti Narendra Modi: शुक्ला संगीता (Shukla Sangeeta). इस में पुस्तक नरेंद्र मोदी के बचपन से आगे तक का विवरण दिया गया है और साथ ही यह भी बताती है कि प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कैसे करना चाहिए.

- War Room: The People, Tactics and Technology behind Narendra Modi's 2014 Win: एन.पी उललेख (N.P Ullekh). यह पुस्तक वास्तविक क्षेत्र के काम और कठोर अनुसंधान का एक अच्छा उदाहरण है. यह आपको बताएगी कि भारत में कैसे निर्णय लिए जाते हैं.

- Narendra Modi: Yes He Can: डी.पी. सिंह (P. Singh)

- For the People: Narendra Modi: उर्विश कंथरिया (Urvish Kantharia)

- Tsunami of Narendra Modi: Challenges and Visions: यू. बी सिंह (Ub Singh) और विप्लव (Viplav).

- Images of Transformation: Gujarat and Narendra Modi: प्रवीन शेठ (Pravin Sheth)

- Prime Minister Narendra Modi: A Transformational Leader: एस के मेहरा (S K Mehra).

- Modi Doctrine: The Foreign Policy of India’s Prime Minister: श्रीराम चुलिया (Sreeram Chaulia).

- The Narendra Modi Phenomenon: धनंजय कुमार (Dhananjay Kumar).

- Modi and the World: (Re) Constructing Indian Foreign Policy: World Scientific (Author) and Sinderpal Singh (Editor).

- Swarnim Bharat Ke Swapndrishtha Narendra Modi: विजय नाहर (Vijay Nahar)...इत्यादि.